Thursday, December 28, 2017

Doob kar saans

"तेरे दिल के ज़मीन पर तैरते रहे कितने जिस्म,
हमे अक्सर समंदर में डूब कर ही साँस मिली।"

Urdu

"पिछले जनम से लौट आती है
जब कभी ज़ुबान पे उर्दू,
बे-अदब तीखे अल्फ़ाज़ों को भी
तहज़ीब मिल जाती है..."

Asaan

"बिछड़ने से पहले ऐसे गले लगाया गोया
ख़ुद से लिपट जाना भी आसान हो गया..."

Saturday, December 16, 2017

Dasht-e-pyaas

दश्त-ए-प्यास में फिर जगी ख़्वाहिश क्यों है,
तेरी आँखों में मेरे ज़ख़्मों की नुमाइश क्यों है!

खंजर सी चुभती रही चीखें तेरी खामोशी की,
ज़िन्दगी में इश्क़ की ऐसी आज़माइश क्यों है!

आँखें कभी सूखती नहीं,दिल सुर्ख हो जाता है,
रेत सी फिसलती धड़कनों में ये बारिश क्यों है!

किसी टूटे दिल की बद्दुआ से शीशा है 'आईना'
फिर से पत्थर बनने की अब गुज़ारिश क्यों है...

Thursday, November 30, 2017

रिश्तों की आंच

मुझे तुम्हारा डरना पसंद है,
घबराना पसंद है,
बात करने से कतरा जाना पसंद है...
और जब हमारी खामोशी के बीच
तुम सोचते रहते हो मेरे बारे में
उस सोच की आंच पसंद है।
रिश्तों में यह तपिश बरक़रार रहे,
तुम रहो, मैं भी रहूँ,
बात ना हो फिर भी एक बात रहे...

Wednesday, November 22, 2017

Ishq-kaam

"इश्क़ कोई काम नहीं जिसे किया जा सके;
वो जान है जिसे हर काम में जिया जा सके..."

Friday, November 10, 2017

फ़र्क़ है

"किसी से प्यार हो जाना और
उससे शादी करने की ख्वाहिश,
दोनों में ज़रा सा फ़र्क़ होता है।
प्यार ऐसा है जैसे पेड़ों पे फूल
आते देख खुश हो जाना।
और शादी करने की चाह कुछ
यूँ है के उस फूल को तोड़ कर
अपने कमरे में ला कर सजा देना,
कुछ दिनों तक जिंदा रख कर
लोगों को दिखाना।
वैसे तो दोनों ही बातें खूबसूरत है;
मगर........फ़र्क़ है।"

ढाई सदी..

मुझे पता है तुम्हारी बालकॉनी से समंदर दिखता है... तुम हर खुशी के मौके पे दौड़के आते हो वहां; कभी कभी रोने भी... कभी चाहनेवालों को हाथ ह...